फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकी का हुनर दिखा रहे नगला के अनुभव

विज्ञापन
रैप गायक अनुभव शुक्ला।
विज्ञापन
पलियाकलां। नगला गांव निवासी अनुभव शुक्ला एमटीवी चैनल पर आने वाले हसल-2 में रैप सांग गाकर कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन

नगला गांव निवासी एडवोकेट सुनील शुक्ला के पुत्र अनुभव शुक्ला लखनऊ और नोएडा में रहकर रैप सांग गाते हैं। अपने वीडियो व गानों को यूट्यूब पर अपलोड करने के साथ ही बड़े रैप कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए तैयारी जारी रखी। रैप सिंगर बादशाह समेत हसल-2 में उनको मौका मिला है, जिसमें वह ‘पैंथर’ नाम से शनिवार व रविवार को अपने रैप गानों से अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। एमटीवी चैनल पर आने और बड़े सिंगरों के सामने गाने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग उनके घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें