फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत की बोर्ड बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
नगर पंचायत के बाहर खड़े वार्ड़ों से निर्वाचित सदस्य-संवाद
विज्ञापन
ओयल। मंगलवार को नगर पंचायत ओयल में होने वाली बोर्ड की चौथी बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। नाराज सभासदों ने ईओ को
विज्ञापन

शिकायती पत्र भी सौंपा है। बताया जाता कि सभासद पिछली बोर्ड बैठकों में किए गए प्रस्तावों को पूरा न कर पाने की बात से नाराज थे। बता दें कि नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। जहां से चुने गए सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी ऋशिकेष वर्मा को शिकायती पत्र देकर कई आरोप लगाए हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि पिछले पांच माह में हुई बोर्ड बैठक में जिन कार्याें के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी वह अब तक नहीं कराए गए हैं। सभासदों ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठकों में जो भी प्रस्ताव दिए गए थे वह सभी निरस्त कर दिए जाएं। नाराज सभासदों में विनोद, कांती देवी, आलोक कुमार, सुमन राज, इरफान, किश्वर जहां, नसरत अली, रोहणी व अर्चना वर्मा आदि सदस्य शामिल रहे। उधर, ईओ किसी भी तरह के प्रार्थना पत्र न मिलने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें