फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुलह-समझौते से दूर हुआ 16 जोड़ों का आपसी विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग के बाद 16 जोड़ों के बीच चल रहा आपसी विवाद दूर हो गया। शनिवार को पति-पत्नी और सास-बहू के आपसी विवादों से संबंधित 21 मामले परिवार परामर्श केंद्र में आए।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र प्रभारी असलम अली, एसआई सुमन बाला, काउंसलर कुसुम गुप्ता, किरन अग्रवाल व कयूम जरवानी ने जोड़ों की काउंसलिंग की। एक मामले में बहू का कहना था कि पति अपनी कमाई के रुपये मां को देता है। दवाई के लिए मांगने पर भी सास ने उसे रुपये नहीं दिए। परिवार परामर्श केंद्र ने सास और बहू दोनों को बुलाकर काउंसलिंग की। मामले का निस्तारण करा दिया। परामर्श केंद्र पर 16 मामलों का निस्तारण किया गया। दो मामले न्यायालय में लंबित हैं और तीन अन्य का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें