बांकेगंज के मुस्तफाबाद सत्संग स्थल पर लगा मेडिकल कैंप।
बांकेगंज। मुस्तफाबाद के कबीरधाम में बुधवार से तीन दिवसीय सत्संग शुरू हो गया। इसमें वीआईपी से लेकर वीवीआईपी तक आएंगे। वहीं भक्तों का भी जमावड़ा रहेगा।
ऐसे में तीन दिवसीय सत्संग स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इसके लिए सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार सिंह ने 18 से 20 अक्टूबर तक के लिए एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी में लगाई गई पांच टीमों में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित पैरा मेडिकल स्टाफ लगाया गया है। इसमें डॉ. अनीसुल हसन अंसारी, डॉ. डीके यादव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. कमलेश नरायन सहित फार्मासिस्ट चंद्र शेखर, सहाबुद्दीन, राजीव शुक्ला, दिनेश कुमार और एबुलेंस लगाई गई है। संवाद