पलियाकलां। तहरीक-ए ताजदारे खत्मे नबूव्वल ट्रस्ट इंडिया के बैनर तले बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने चमन चौराहा से जुलूस निकालते हुए पलिया तहसील पहुंचकर यति नरसिंहानंद सरस्वती व उनके शिष्यों पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार के साथ ही पुलिस को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग चमन चौराहे पर एकत्र होने लगे थे। इसके बाद जुलूस निकालते हुए सभी तहसील गेट पर पहुंचे और यहां उन्होंने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्ष निशांत को दिया है।
कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण धरना देने की चेतावनी भी दी गई है। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद शाहिद, मौलाना शामे आजम, मौलाना शान मोहम्मद, मौलाना महमूद रजा, मौलाना समीउद्दीन, मुफ्ती अब्दुल गफ्फार, नकी, कारी जाबिर रजा, कारी सैयद खालिद मियां, जाकिर रजा, मौलाना अजहरूद्दीन मिस्बाही, मौलाना अफाक, हाफिज फरीद, मोइन, शाबान अली, इरशाद, जिशान, अल्फैज, उबैद, दानिश, फैज समेत पलिया की मस्जिदों के कमेटी सदस्य मौजूद रहे।