फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन के निकट माल गोदाम के पास गोली कांड में घायल हुए किराना दुकानदार अरविंद वर्मा की हालत नाजुक बताई गई है। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, घायल के भाई की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रविवार की रात मोहल्ला गजेंद्र पुरी निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा का 42 वर्षीय अरविंद वर्मा अपनी किराना की दुकान को बंद कर रेलवे स्टेशन मालगोदाम के निकट अपने दोस्तों के साथ गया था। इसी दौरान पड़ोसी अवनीश कुमार उर्फ पुत्ती तिवारी ने उसे गोली मार दी थी। बताया गया कि जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर अरविंद वर्मा को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।
इधर, घायल अरविंद के छोटे भाई रिशु वर्मा की पत्नी कविता वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी अवनीश कुमार तिवारी उर्फ पुत्ती के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि आरोपी अवनीश कुमार तिवारी उर्फ पुत्ती से न तो कोई विवाद है न ही कोई पुरानी रंजिश। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पर पूर्व में प्राणघातक हमले के चार और आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें