फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पालिका कागजों पर करा रही एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग

विज्ञापन
कीर्ति श्रीवास्तव।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, लेकिन पालिका के जिम्मेदार मौन हैं। कागजों पर ही एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। फाॅगिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
नगर के मोहल्ला गंगोत्रीनगर दत्ता कोठी के पीछे खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। कूड़े की दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। यही हाल गोटैया बाग का है। यहां भी जलभराव और गंदगी से बीमारी फैल रही है। मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर सड़क तक फैला है। छुट्टा जानवर कूड़े को पूरी सड़क तक फैलाते हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि एंटी लार्वा तो दूर की बात पालिका ने फाॅगिंग तक नहीं कराई। हिदायतनगर में कूड़ा डलावघर के पास भी गंदगी की भरमार है।
विज्ञापन


कागज पर छिड़काव और फॉगिंग, मुश्किल में मोहल्लावासी

मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। गंदगी से बीमारी फैल रही है। पालिका ने न तो एंटीलार्वा का छिड़काव कराया और न ही फाॅगिंग कराई।
- नदीम खान, गोटैयाबाग


खाली प्लॉटों में जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। बुखार और अन्य बीमारियां बढ़ी हैं। नालियों का पानी सड़क पर भरा है। पालिका की ओर से फाॅगिंग तो दूर नियमित साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

- कीर्ति श्रीवास्तव, गंगोत्रीनगर


मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। बचाव के नाम पर पालिका कागजों पर ही खानापूर्ति कर रही है। कूड़े का कई-कई दिन उठान नहीं होता। सड़क तक गंदगी बिखरी रहती है।
- मो. अतिफ, गोटैयाबाग


मोहल्ले में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी खाली प्लॉटों में भर रहा है। मच्छर पनप रहे हैं। गंदगी से समस्याएं बढ़ी हैं।
- हिमांशू, गंगोत्रीनगर

वर्जन
एंटीलार्वा का छिड़काव और फाॅगिंग कार्ययोजना बनाकर कराई जा रही है। सभासदों से बात कर सभी वार्डों में फाॅगिंग हो रही है। जिन जगहों पर फाॅगिंग नहीं हुई है, पता कराकर छिड़काव कराया जाएगा।
- संजय कुमार, ईओ लखीमपुर

कीर्ति श्रीवास्तव।

कीर्ति श्रीवास्तव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें