फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका के कर्मचारियों को झेलना पड़ा विरोध

विज्ञापन
नगरपालिका पंहुचे पटरी दुुकानदार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका की टीम बुधवार को एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अचानक पटवा मंडी पहुंची। वहां सड़क किनारे दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाने लगी। इस पर दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक नगर पालिका की टीम बिना सूचना दिए पटवा मंडी पहुंच गई। बताया जाता है कि टीम के कर्मचारियों ने सड़क किनारे दुकान लगाए दुकानदारों का सामान भरना शुरू कर दिया। जिस पर कई दुकानदारों ने आपत्ति भी दर्ज कराई लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। अधिकारियों द्वारा बात न सुनते देख दुकानदार लामबंद हो गए। विरोध जताते हुए नगर पालिका पहुंचे जहां पर ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दुकानदारों का आरोप है कि वह कई सालों से वहां कारोबार कर रहे हैं। साथ ही कुछ समय पूर्व पीएम स्वनिधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाते हुए लोन भी ले रखा है। ऐसे में बिना सूचना दिए उनकी दुकानें उजाड़ दी गईं। जबकि जो लोग नालों पर कब्जा किये हैं, उनका अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें