फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरयू घाट पर मूर्ति के अवशेषों पर डाली मिट्टी, श्रद्धालुओं में नाराजगी

Fri, 23 Oct 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेसीबी से मूर्तियों को गड्ढे में‌ दफन करते कर्मचारी- संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। सरयू घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद अवशेषों पर मिट्टी डलवाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। भारत माता धार्मिक युवा कमेटी के अध्यक्ष गौरी शंकर अवस्थी, शिवम, आशीष और अंकित अवस्थी ने बताया कि विसर्जन के दौरान सीओ अभिषेक यादव और कोतवाल ने अवशेषों को नदी में प्रवाहित कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद नगर पंचायत की जेसीबी से उन पर मिट्टी डलवा दी गई। समिति सदस्यों ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ नगर पंचायत गौरव सिंह ने बताया कि गड्ढे में प्रभावित मूर्तियां पानी में गल चुकी हैं। गड्ढे की पटाई अनहोनी से बचाव के लिए कराई गई है।
एसडीएम राशी कृष्णा ने बताया कि मूर्तियों का सम्मानपूर्वक निस्तारण होना चाहिए था। यदि नगर पंचायत ऐसा कर रही है तो दिखवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें