फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोटर साइकिल सवारों ने नोचे महिला के कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव क्षेत्र में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने फरधान क्षेत्र के रामपुर गोकुल निवासी उषा देवी के कान से कुंडल नोच लिए।
विज्ञापन

वह अपने पुत्र के साथ बाइक से मानपुर गांव जा रही थीं। भूलनपुर गांव के निकट जंगल के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से आ रहे दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने महिला के कुंडल के नोच लिए। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले उचक्के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान वह मोटर साइकिल से नीचे गिर गईं।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ कर चली गई। इधर, पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि थाने में शिकायत नहीं आई है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें