फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत

Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बेहजम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते पीड़ित परिजन और लगी लोगों की भी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बेहजम में एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मुकरेहटा निवासी विपिन की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी बेहजम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इसमें बृहस्पतिवार को सुबह बच्चे की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद जच्चा प्रीति देवी की भी मौत हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम बेहजम चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए। अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

वर्जन

परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जांच की जा रही है।
प्रवीर गौतम, थानाध्यक्ष नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें