फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीए में आधी से ज्यादा सीटें भरीं, बीकॉम में 88 खाली

विज्ञापन
पलिया डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए लगी छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पलियाकला। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। छात्र-छात्राओं का बीए में अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। इस स्नातक पाठ्यक्रम की 420 सीटों में से 280 पर प्रवेश हो चुके हैं। वहीं बीकाॅम में 88 सीटें प्रवेश के लिए रिक्त हैं।
विज्ञापन


श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में हैं। छात्र-छात्राओं के दाखिले मेरिट के आधार पर किए जा रहे हैं। बीए में रोजाना करीब 50 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। वहीं बीकाॅम में छात्र-छात्राओं का रुझान कम नजर आ रहा है। बीकाॅम की 120 सीटों के सापेक्ष अब तक मात्र 32 सीटें ही भरी हैं।
प्राचार्य डाॅ. सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय मेरिट के आधार पर सभी छात्र-छात्राओं के दाखिले लिए गए हैं। बुधवार को भी अभ्यर्थियों के दाखिले होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें