पलिया के अतरिया में शारदा पुल के बीच में कटी रेललाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। बाढ़ से जनपद के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक 100 से अधिक गांवों में पानी भर गया है। पलिया नगर का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पलिया से लखीमपुर आने वाले पलिया-भीरा और पलिया-निघासन मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। बाढ़ के पानी में रेल लाइन बह जाने से मैलानी-पलिया रूट की दो जोड़ी ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। संपूर्णानगर के कॉलेज, स्कूल, थाना, अस्पताल आदि जगह जलभराव हो गया।
बिजुआ के 40, धौरहरा के 20, फूलबेहड़ के 25 और पलिया-संपूर्णानगर के 30 से अधिक गांवों अधिक गांव बाढ़ प्रभावित है। सुहेली सहित अन्य छोटी नदियों में भी लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के हालात जानने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री जिले में पहुंचेंगे। शारदा बैराज पर भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे और उनको राहत किट देंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। बनबसा बैराज से सोमवार को करीब पौने चार लाख और मंगलवार सुबह एक लाख लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।