सुभाषनगर में गन्ने की बोआई करते हुए चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक चंद्रहास। स्रोत : चीनी मिल
अमीरनगर। बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल ने सोमवार को सुभाषनगर के कृषक सतपाल सिंह के खेत में मानसून कालीन गन्ना बोआई का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक चंद्रहास ने कहा कि मानसून कालीन गन्ने की बोआई ट्रेंच विधि से की जाए, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को आलू, मूली, धनिया, सरसों और गोभी जैसी सहफसलों की बोआई करने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सुच्चा सिंह, मनेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, कयूम खां आदि किसान उपस्थित रहे। संवाद