गोला हाइडिल के पावर ट्रांसफार्मर पर पड़ा बंदर
गोला गोकर्णनाथ। शहर के विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया। इससे फीडर एक और 4 की बिजली सप्लाई दोपहर तक बाधित रही।
विद्युत वितरण उपखंड दतिया के एसडीओ शहरी विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर पर बंदर कूद गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंदर कूदने से लाइन शॉर्ट सर्किट हो गई और मेन ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया। हादसा होने से विद्युत उपकेंद्र के काफी उपकरण जल गए हैं।
इससे फीडर नंबर एक और चार की विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। इसमें पौराणिक शिव मंदिर क्षेत्र भी आता है। दोपहर 1:00 बजे के करीब बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। हादसे में विद्युत उपकेंद्र के महत्वपूर्ण उपकरण जलने से काफी नुकसान हुआ है।