लखीमपुर खीरी। एक जुलाई से निर्धारित समय पर परिषदीय स्कूल खुुलेंगे। बच्चे स्कूल ड्रेस और बैग के साथ स्कूल पहुंचे, इसको लेकर विभाग की ओर से 1200-1200 रुपये की धनराशि प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के खाते में भेज दी गई है।
शनिवार को 3.26 लाख खातों में धनराशि भेजी गई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभिभावक धनराशि से बच्चों को ड्रेस सहित अन्य जरूरी चीजें खरीदकर उन्हें स्कूल भेजें। जिले में 3106 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
शनिवार को स्कूलों में मुख्यमंत्री के डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। दोपहर बाद डीबीटी के जरिये स्कूल यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी की खरीदारी के लिए बैंक खाते में रुपये भेजे गए। संवाद