सिंगाही। खेत पर जा रही एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सिंगाही थाने के एक गांव निवासी किशोरी रोजाना साइकिल से सिंगहा खुर्द गांव के एक स्कूल में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि रास्ते में पोखरी गांव का शिवम वर्मा उसे रोककर छींटाकसी करता था। इससे तंग आकर किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसने दो दिन पहले खेत पर जाने के दौरान गन्ने के खेत में खींच ले जाने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर पास में काम कर रहे लोगों व पिता के आ जाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। उसका मोबाइल वहीं गिर गया। एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को पिता की तहरीर पर छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद