गोला गोकर्णनाथ। नगर की खुटार रोड स्थित सब्जी मंडी के निकट रविवार की रात नौ बजे अपनी मां के साथ जा रही युवती के साथ शराबी युवक में छेड़छाड़ कर दी। इससे हंगामा हो गया। वहां से निकल रहे विधायक अमन गिरि ने अपने गनर से आरोपी को पकड़वाकर कोतवाली पहुंचाया।
रविवार की रात चीनी मिल कॉलोनी निवासी युवती अपनी मां के साथ कहीं जा रही थी। तभी खुटार रोड पर सब्जी मंडी के पास शराबी युवक छेड़छाड़ करने लगा। बताते हैं कि विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। विधायक अमन गिरि ने रोड पर हंगामा देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गनरों से युवक को पकड़वाया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। न ही इस तरह की कोई तहरीर आई है। संवाद