पुरस्कृत छात्राओं के साथ स्टाफ। स्रोत : विद्यालय प्रशासन
मोहम्मदी। नगर के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चे आयोजित छठवें ओपन राज्य चैंपियनशिप में विजेता बने। इसमें कक्षा नौ की आरोही सिंह, नवदीप कौर व साक्षी शर्मा ने हिस्सा लिया था। आगरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर जिले एवं स्कूल का नाम रोशन किया। आरोही सिंह एवं नवदीप कौर ने स्वर्ण पदक तथा साक्षी शर्मा ने रजत पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। इन युवा ताइक्वांडो सितारों की यह शानदार उपलब्धि उनकी अथक परिश्रम, दृढ़ अनुशासन एवं कोच अदीप सिंह राणा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन का शानदार फल है। प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चियां अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। वहीं प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता ने कहा कि यह हमारे जिले एवं स्कूल के लिए स्वर्णिम अध्याय है। ये छात्राएं समर्पण और अनुशासन की जीवंत प्रेरणा हैं।