पसगवां। जंगबहादुरगंज क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने बालाजी मोबाइल शॉप का दरवाजा तोड़कर एक लाख रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
ग्राम महमदपुर, थाना उचौलिया निवासी कमलेश कुशवाहा पुत्र रामविलास की जंगबहादुरगंज में बालाजी मोबाइल रिपेयरिंग नाम से दुकान है। लकड़ी के खोखे में मोबाइल शॉप है। बुधवार रात चोरों ने मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर का दरवाजा तोड़ा और एक लैपटॉप, 25 नए मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए पुराने दस मोबाइल, पांच सौ रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित का कहना है कि सूचना देने के बाद भी जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। संवाद