फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Fri, 02 Jan 2015 08:13 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को एक प्रसूता की मौत होने और सीएचसी में महिला डॉक्टर की कमी की जानकारी पर विधायक विनय तिवारी ने बिजुआ सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोला विधायक विनय तिवारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लेने के साथ तीमारदारों से अस्पताल से मुफ्त में मिलने वाली दवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दवाईयां, बेड और गद्दों के बारे में जानकारी ली। वहीं सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर के बारे में प्रभारी डॉ. रोहित पाठक से पूछा कि आखिर जब डॉक्टर यहां मरीज नहीं देख रहीं तो उनका वेतन कैसे निकल रहा है? इस बाबत प्रभारी ने अवगत कराया कि उन्होंने सीएमओ खीरी को पत्र भेजकर दोनों महिला डॉक्टरों की वापसी के लिए लिखा है। विनय तिवारी ने सीएमओ डॉ. विजय सिंह चौहान से फोन पर वार्ता कर यहां के हालात के बारे में जानकारी दी और जनहित में दोनाें महिला डॉक्टर को बिजुआ भेजने को कहा। इस दौरान आलोक मिश्रा मानिक, कपिल शर्मा, शत्रोहन अवस्थी, भूतेष शुक्ला समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें