विधायक रोमी साहनी ने इलाके में बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और चौखड़ा फार्म पहुंचकर वहां क्षतिग्रस्त पुलिया को भी देखा। उन्होंने बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद पुलिया को बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वह अमर उजाला में यहां के हालात की खबर पढ़ कर आए हैं। बुधवार को नौगवां, त्रिलोकपुर, मझगईं, भगवंतनगर आदि गांवों के बाढग़्रस्त क्षेत्रों का विधायक रोमी साहनी ने दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द जाना। उन्होंने तमाम पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी। इसके बाद चौखड़ाफार्म पहुंचे और वहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलिया को भी देखा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ का पानी खत्म होते ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर धर्मपाल चौधरी, रईस खां, अवधेश गुप्ता, लल्लूराम चौरसिया, बाबू बंजारा, विजय प्रताप, अनुपम, विनय पांडे, रामबाबू, उदयभान आदि तमाम लोग मौजूद थे।