फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कार्यालय पर लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
शिकायतें सुनते विधायक रोमी साहनी।
विज्ञापन
पलियाकलां। विधायक रोमी साहनी ने सोमवार को दुधवा रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगाया।
विज्ञापन

अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ जा उमड़ी। कई विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी में विधायक ने मौजूद फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुनते हुए उनके समाधान के निर्देश दिए। साथ ही कई विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी में विधायक ने उन्हें मौके से फोन कर समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें अवगत कराए जाने की बात कही। इस दौरान यहां कोतवाल सैय्यद मोहम्मद अब्बास के अलावा विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, डिंपल शर्मा, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें