फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेटी की परवरिश के लिए विधायक ने दी सहायता राशि

विज्ञापन
पलिया विधानसभा के लोचनपुर गांव में मृतकों की पुत्री को सहायता रा​शि देते विधायक रोमी साहनी। स्र
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया विधायक रोमी साहनी ने विधानसभा क्षेत्र के लोचनपुर गांव पहुंचकर सात साल की छोटी बेटी को सहायता राशि दी है। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लोचनपुर गांव में बीमारी के कारण बरेली अस्पताल में राजू पुत्र अर्जुन की पत्नी कमली देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके सदमे में राजू ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घर में केवल सात वर्षीय पुत्री जनकनंदिनी ही बची थी। विधायक के गांव पहुंचते ही जनकनंदिनी के बाबा जोर-जोर से रोने बिलखने लगे। इस पर विधायक ने उनको ढांढस बंधाया और छोटी बच्ची की परवरिश के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद करने के साथ ही आगे भी बिटिया की परवरिश में मदद करने की बात कही। विधायक की मदद से परिवार वालों ने उनकी सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें