फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ विधायक अरविंद का हुआ अंतिम संस्कार, दी गई समाधि

विज्ञापन
अरविंद गिरि को श्रद्धांजलि देते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद
विज्ञापन

तिरंगा ओढ़ाकर दी गारद सलामी, शव यात्रा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को हृदयगति रुकने से निधन के बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गोला से भाजपा विधायक रहे अरविंद गिरि को समाधि दी गई। बुधवार को उनके फार्म हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर गारद ने सलामी दी तो सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले नगर में उनकी विशाल शव यात्रा भी निकाली गई।
बुधवार की सुबह 9 बजे लाल्हापुर स्थित विधायक के फार्म हाउस पर अरविंद गिरि के पार्थिव शरीर को समाधि की मुद्रा में बैठाकर फूलमालाओं से लादकर उनकी शव यात्रा निकाली गई। इसमें समर्थकों व शुभचिंतकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। जिले भर के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक नेताओं व दिग्गजों के साथ शवयात्रा लक्ष्मणयति रेलवे क्रॉसिंग, भूतनाथ मंदिर, लखीमपुर रोड, अशोक चौराहा व अलीगंज रोड होते हुए विधायक के फार्म हाउस पर पहुंची, जहां राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा ओढ़ाकर गारद ने सलामी दी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 11:45 पर विधायक के परिजन व उनके पुत्र अमन गिरि ने उन्हें समाधि दी। इस दौरान विशाल जनसमूह अपने नेता के अंतिम दर्शन करने को बेताब दिखा। परिजन जहां दहाड़े मार कर रो रहे थे, वहीं हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें