फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेकपा के नेपाल बंद का मिलाजुला असर

Tue, 17 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (बहुमत) की ओर से मंगलवार को घोषित नेपाल बंद का कैलाली जिले और धनगढ़ी शहर में मिलाजुला असर देखने को मिला। पार्टी की अपील के बावजूद जिले में जनजीवन सामान्य रहा और बाजार, बैंक व कारखाने पूरी तरह खुले रहे। पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के बहिष्कार के लिए पार्टी महासचिव धर्मेंद्र बस्तोला कंचन ने रविवार को बंद की घोषणा की थी। पार्टी ने निर्वाचन को खारिज करने, विदेशी हस्तक्षेप के विरोध और राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षा के लिए व्यापारियों, यातायात व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों से समर्थन मांगा था, लेकिन बंद में सामान्य जैसी स्थिति रही। मामले की जानकारी देते हुए सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस के एसएसपी पदम बहादुर विष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही कैलाली जिले में स्थिति सामान्य रही। बाजार और कार्यालयों में कामकाज नियमित रूप से चला और परिवहन सेवाओं पर बंदी का असर शून्य रहा। हालांकि एलाइंस, गैलेक्सी, स्टीफन और एसपीए जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान बंद देखे गए। पुलिस प्रशासन के अनुसार अब तक जिले के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें