फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: बालिकाओं को सही और गलत भावनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
misson Shakti
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला कल्याण विभाग ने मंगलवार को फूलबेहड़ ब्लॉक के कृषक माध्यमिक उच्चतर विद्यालय बसहा में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किया, जिसमें वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर विजेता गुप्ता ने बालिकाओं को सही व गलत भावनाओं से स्पर्श के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जागरूक किया। इसके अलावा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फूलचंद सुमन ने की। बालिकाओं के सभी अधिकारों पर चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता, सहभागिता पर चर्चा की गई। कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह, सती प्रथा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या को रोकने में बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मनीष कुमार, अमित गिरी, जिला बाल संरक्षण इकाई के वरुण शुक्ला, रामकुमार मौजूद रहे। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें