फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह माह से लापता महिला का नहीं चला पता, भटक रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छह माह पहले लापता हुई खीरी के एक गांव निवासी महिला का अब तक पता नहीं चला है। महिला के परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि थाना पुलिस महिला की तलाश में गंभीरता नहीं बरत रही। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर आई थाना फूलबेहड़ के एक गांव निवासी सियापति और अन्य परिजनों ने बताया कि खीरी के एक गांव में रहने वाली उनकी बेटी छह जनवरी को लापता हो गई थी। इसकी सूचना खीरी थाने पर दर्ज कराई गई। बेटी के साथ उसका मोबाइल भी गायब है। आशंका है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह माह बाद भी पुलिस लापता बेटी को तलाश नहीं कर पाई है। थाने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जाता। परिजनों ने लखनऊ व लखीमपुर निवासी कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें