फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता बच्ची का 28 घंटे बाद घर से सौ मीटर दूर झाड़ियाें में मिला शव

विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
मितौली। पकरिया जलालपुर गांव में मंगलवार शाम पांच बजे खेलने के दौरान लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव 28 घंटे बाद बुधवार रात करीब आठ बजे घर से सौ मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। बच्ची के गले व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा जता रही है। चोटों के निशानों से लग रहा है कि बच्ची को यातनाएं देकर मारा गया है। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

पकरिया जलालपुर निवासी अनूप कुमार की पांच वर्षीय पुत्री अंशू मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह लापता हो गई। कई घंटे बाद भी अंशू नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
बुधवार रात करीब आठ बजे बच्ची का शव उसके घर से सौ मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी राजू राव के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा व एएसपी नैपाल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से हर पहलू की पड़ताल की। परिजनों से भी जानकारी जुटाई। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मितौली। अंशू की हत्या की अभी कोई वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस को मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें अपने बच्चों की चिंता सता रही है। पुलिस को शक है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि कोई क्लू मिल सके। अनूप कुमार और उनके परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है।



लापता बच्ची का शव घर से सौ मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया बच्ची की गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। मामले में सही जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन

मृतक बच्ची का फाइल फोटो-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें