मगरमच्छ के हमले से घायल संजू। संवाद
धौरहरा। गांव कफारा में नाले के किनारे शौच के दौरान हेमराज के 17 वर्षीय पुत्र संजू पर सोमवार शाम चार बजे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में ही खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर उसकी जान बचाई। फिर उसे इलाज के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ लेकर गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बुढ़िया नाला में मगरमच्छ है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। किशोर को शासन से स्वीकृत आर्थिक सहायता दी जाएगी। संवाद