फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा में मारे गए पीड़ितों के घर पहुंचे श्रम राज्यमंत्री

विज्ञापन
मृतक शुभम मिश्रा के पिता से बात करते सुनील भराला।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय परशुराम परिषद संरक्षक एवं श्रम राज्यमंत्री सुनील भराला गुरुवार को तिकुनिया कांड में भीड़ के हाथों पीट पीट कर मारे गए मृतक हरिओम मिश्रा और शुभम मिश्रा के घर गए। परिजन से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार वालों ने सुनील भराला से सरकारी नौकरी और सुरक्षा के लिए लाइसेंस दिलाने की मांग की। इसके बाद श्रम मंत्री ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के शहपुरा कोठी आवास पहुंचे। उनके छोटे पुत्र अभिमन्यु मिश्रा से मिलकर तिकुनियां कांड की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, संगम तिवारी, कृष्णानंद बाजपेई, नरेंद्र त्रिपाठी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें