सरजू सहकारी चीनी मिल में टरबाइन, व्यायलऱ में तकनीकी खराबी से सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल में टरबाइन व बॉयलर में तकनीकी खराबी आने से 20 घंटे गन्ना पेराई बाधित रही। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बेलरायां क्षेत्र के भौका निवासी किसान संतोष वर्मा, रामजीवन, मैकूलाल, सिंहोना निवासी किसान कश्मीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल रुक रुककर चल रही है। दो दिन पहले गन्ना लेकर आया था, लेकिन बीच में मशीन में खराब होने से दो दिन और सड़क पर सर्द रात काटनी पड़ी। मुर्तिहा निवासी किसान ने कहा कि कई दिनों तक लगातार गन्ना भरी ट्रॉली खड़ी होने से टायर पंक्चर हो जाते हैं या हवा निकल जाती है।
चीनी मिल कारखाना प्रबंधक पांचूराम ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी काम कर रहे हैं। जल्द ही चीनी मिल गन्ना पेराई कार्य शुरू कर देगी।