फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम महतीन टांडा में 20 दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल दर्शन सिंह की इलाज के दौरान घर पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम महतीन टांडा निवासी राजेंद्र सिंह व दर्शन सिंह के बीच करीब 20 दिन पूर्व मारपीट हुई थी। मारपीट में 55 वर्षीय दर्शन सिंह घायल हो गए थे। उनका हाथ भी टूट गया था। घर पर उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे दर्शन सिंह की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले की विवेचना चल रही थी। इस बीच दर्शन सिंह के बेटे राजेश ने पिता की मृत्यु हो जाने की सूचना दी। दर्शन सिंह लकवा से भी पीड़ित थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें