फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाले में डूबकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बंशीनगर के मकनपुर गांव में नाले में डूबकर मोहल्ला सिंगहिया निवासी अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिंगहिया नई बस्ती निवासी रामसजीवन का 45 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर मंगलवार को घर से क्षेत्र के मकनपुर गांव गया था। बताते हैं कि गांव के एक खेत में ट्यूबवेल चल रहा था। श्याम सुंदर ट्यूबवेल के पास नाले को पार कर जाने लगा। नाले में बाढ़ का पानी होने के कारण वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई।
उधर से गुजरने वाले राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकलवाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि डूबने से ग्रामीण की मौत हुई है। बाकी आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें