फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के कोरियाना गांव में सोमवार रात एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुरघुट्टा बुजुर्ग के मजरा कोरियाना निवासी 50 वर्षीय रामरूप का शव ग्राम टीकादासपुरवा में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जाता है कि शव से थोड़ी दूरी पर मृतक की साइकिल पड़ी मिली है। इस मामले में कोतवाल धौरहरा विवेक उपाध्याय ने बताया कि सिर और आंख पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें