पलिया के गौतम बुद्ध स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
पलियाकलां। दुधवा रोड स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज के 20वें स्थापना दिवस व छात्र अलंकरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, संस्थापक पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने की। छात्राओं ने सरस्वती गीत, स्वागत गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान निदेशक हिमांशु शुक्ला, प्रधानाचार्य कामिनी मौर्य, पूर्व प्रवक्ता रामचंद्र शुक्ला, रामचंद्र गौतम, विजय लक्ष्मी गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सपन दिवाकर ने किया। संवाद