फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल की छत पर चढ़कर मानसिक रोगी महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बिडिंग पर चढ़ी मानसिक रोगी महिला। संवाद
विज्ञापन
ओयल। मानसिक रोगी एक महिला मंगलवार को एमसीएच विंग जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इस घटना से अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। डॉक्टरों ने महिला को उतारने का प्रयास, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब तीन घंटे चले इस हंगामे के बाद पुलिस की मदद से महिला को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ निवासी पूजा पटेल सोमवार रात 108 एबुलेंस से एक अन्य मरीज के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद पूजा ने रात में चार-पांच बार यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को परेशान किया। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पूजा जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। अस्पताल प्रशासन ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पूजा को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

नीचे बिछवा दिए थे गद्दे
मानसिक रोगी महिला के अस्पताल की छत पर चढ़ने के बाद अनहोनी की आशंका पर अस्पताल प्रशासन ने नीचे गद्दे बिछवा दिए, ताकि महिला की जान बचाई जा सके। अस्पताल के जिस हिस्से में महिला खड़ी थी, उसके नीचे काफी गद्दे बिछा दिए गए थे।
विज्ञापन


पीछे से जाकर दबोचा
जब समझाने पर भी पूजा नीचे नहीं आई तो उसे पकड़कर सुरक्षित नीचे लाने की योजन बनाई गई। नीचे कुछ लोगों ने पूजा से बातें करनी शुरू कर उसे उलझाए रखा। तभी पीछे से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर उसे दबोच लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया।

मां बोली- दिमागी हालत ठीक नहीं
मानसिक रोगी पूजा की मां संतोष वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। सोमवार देर रात से उसे कॉल कर रही हैं, लेकिन उसने रिसीव नहीं की।

पूजा पटेल मानसिक रोगी है। मनोचिकित्सक डॉ. दीपा सिंह उसका इलाज कर चुकी हैं। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से डॉ. शिशिर पांडेय व डॉ. एसके मिश्रा ने सुरक्षित नीचे उतार कर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया। - डॉ. आईके राम चंदानी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें