फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्र की मौत के मामले में गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के चिल्ड्रेन एकेडमी में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान छात्र के गश खाकर गिरने के बाद हुई मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एबीवीपी पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के नगर मंत्री शिखर तिवारी ने बताया कि शिवांश की मौत को 72 घंटे होने को है, लेकिन कोई भी गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि एसपी गणेश प्रसाद साहा ने आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिर भी अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम आंदोलन करेंगे। प्रांत कार्यसमिति सदस्य अमन वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अजय पांडेय, विभाग संयोजक अमन गुप्ता, तहसील संयोजक सुधांशु प्रजापति, नगर मंत्री शिखर तिवारी ,सह मंत्री ऐश्वर्य चौहान, दिव्यांश अवस्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें