फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर के संकरे वीआईपी मार्ग को चौड़ा करने के लिए कराई नाप

Sun, 22 Feb 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर के संकरे वीआईपी मार्ग को चौड़ा करने के लिए राजस्व टीम ने नापजोख शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर के निकास मार्ग को कॉरिडोर का वीआईपी मार्ग बनाया जा रहा है। इसकी चौड़ाई नौ मीटर निर्धारित है। इस मार्ग को नीलकंठ मैदान के सामने से होते हुए मिल डायवर्जन मार्ग से जोड़ा जाना है। आगे जाकर यह वीआईपी मार्ग प्रोफेसर राम अवतार विश्वकर्मा के आवास के पास बमुश्किल पांच मीटर का रह गया है। दोनों ओर पक्के निर्माण होने से मार्ग की चौड़ाई बढ़ाना तहसील प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। शनिवार को राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र के नेतृत्व में लेखपाल रमेश कुमार, अनिल त्रिपाठी और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की मौजूदगी में वीआईपी मार्ग को चौड़ा करने के लिए पैमाइश कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें