फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से आठ डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार की शाम आंधी के बाद बारिश से तापमान भले ही गिर गया है, लेकिन उमस भरी गर्मी से बिल्कुल भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे तक बादल होने और हवाएं चलने से मौसम काफी सुहाना रहा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप ने सभी को बेहाल कर दिया। इस माह 45 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था। मौसम विभाग लखनऊ की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन बुधवार की शाम को बारिश होने के बाद अधिकतम आठ और न्यूनतम छह डिग्री तापमान गिर गया। मौसम विभाग लखनऊ की रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार का अधिकतम 35 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें