फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयता: तकरीर के बहाने बुलाकर शख्स को पीटा, आरोपियों ने निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; पिलाई शराब

Sun, 06 Aug 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

आरोपियों ने नाम बदलकर मध्य प्रदेश के अबरार अंसारी को तकरीर के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे होटल के कमरे में ले जाकर पीटा। उससे रुपये लूट लिए। आरोप है कि आरोपियों ने निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन
गोला कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में एक व्यक्ति के साथ अमानवीय सलूक किया गया। कुछ लोगों ने नाम बदलकर मध्य प्रदेश के सीधी जनपद निवासी व्यक्ति तकरीर कराने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे होटल के कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा। निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। उससे रुपये भी लूट लिए। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला सीधी के तितली अमिलिया निवासी अबरार अंसारी ने बताया कि उनके मोबाइल पर अयाज नाम बता कर एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा कि हमारे यहां मुहर्रम का जलसा है, वहां चलकर तकरीर करना है। 31 जुलाई को बनारस कैंट से तीन लोग उसे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से गोला लाए। गोला के एक होटल के कमरे में रुके। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जोगी नवादा बना छावनी: बाहरी लोगों के आने पर सख्ती से पूछताछ, खुराफातियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार रुपये लूटे 

अबरार अंसारी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कमरे में उसके साथ मारपीट की। निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया। शराब पिलाई और उसके खाते से 15000 रुपये निकलवा लिया, जिसमें से 1500 रुपये होटल का किराया भी उससे ही दिलवाया। 

पीड़ित ने कहा कि सभी आरोपी गैर समुदाय के हैं। अयाज का नाम भी कुछ और है। पुलिस ने मामले में 386, 323, 504 और 343 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका कहना है कि उसे तकरीर के बहाने बुलाया गया था। होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें