फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक से कुचलकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
मृतक राज मित्री कल्लू फाइल फोटो
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के शारदानगर मार्ग पर महेवागंज चौकी से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार राजमिस्त्री को गन्ना भरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में सदर कोतवाली के बुढ़नापुर गांव निवासी बाइक चालक कल्लू निषाद (50) मंगलवार की दोपहर बाइक से महेवागंज बाजार की ओर जा रहा था। पुलिस चौकी से चंद मीटर दूर शारदानगर मार्ग पर गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गया। पहिया के नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
गांव से कुछ दूर हुए हादसे की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, हादसा देख नाराज ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर भीड़ भाड़ वाले इलाके और बाजार में ओवरलोड वाहनों के गुजरने से हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। पांच दिन पहले भी बाजार के बीच एक महिला की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगो ने नाराजगी जाहिर कर भारी वाहनों का प्रवेश रोके जाने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बरवर-मोहम्मदी हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

मोहम्मदी। बरवर-मोहम्मदी हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव रामपुर मिश्र निवासी युवक शाहजहांपुर के निगोही से घर लौट रहा था।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव रामपुर मिश्र निवासी राजेश कुमार (35) सोमवार की देर शाम अपने साथी सुधीर कुमार के साथ बाइक से शाहजहांपुर के निगोही से घर लौट रहे थे। मोहम्मदी-बरवर हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आननफानन में सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें