फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 रुपये के लिए देवर से विवाद के बाद विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। शारदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर रौली निवासी सूरज की पत्नी रेखा (32) का शव सोमवार देर रात फंदे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने पुत्री की हत्या की वजह देवर से 15 रुपये को लेकर हुआ विवाद बताई है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामापुर रौली गांव निवासी सूरज नट का आठ साल पहले फरधान क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रेखा देवी से विवाह हुआ था। इन दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है। मृतका रेखा के भाई राजीव और संदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही किसी न किसी बात पर शक करते हुए पति और उसके परिजन बहन को परेशान कर रहे थे। इस बारे में बहन ने कई बार मायके में बताया था। नाराज होकर हम लोग मायके ले आया करते थे।
हर बार बहन-बहनोई को समझाकर भेजते थे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि रेखा ने सोमवार को बेड के नीचे से 15 रुपये निकालकर सामान खरीदने के लिए बच्चे को देे दिए थे, इसको लेकर देवर ने बहन से झगड़ा किया था। आरोप है कि देवर सुनील ने अपनी भाभी को थप्पड़ भी मारे थे।
विज्ञापन

भाइयों ने बताया कि घटना की जानकारी रेखा ने हम लोगों को फोन पर दी थी। इसके बाद देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि रेखा ने आत्महत्या कर ली है। रेखा आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे मारा गया है। वहीं रेखा के पति सूरज ने पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाई है। उसका कहना है कि शादी के बाद उसकी पत्नी का निघासन थाना क्षेत्र के पचपेड़ी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
कई बार ससुर और दोनों साले राजीव व संदीप को भी इस बारे में बताया। इसी बात पर कई बार विवाद भी हुआ। उसने अपनी पत्नी के पास उसके प्रेमी के तीन फोन भी बरामद किए थे।


विवाहिता ने छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी थी। हालांकि अब तक किसी पर कार्रवाई कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार मौर्य, थाना प्रभारी शारदानगर

फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर हाथीपुर उत्तरी निवासी एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मोहल्ले के अनिल सिंह की पत्नी कल्पना सिंह (36) ने सोमवार रात घर के कमरे में लगे कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला दिमागी रूप से परेशान थी। महिला के प्राणघातक कदम उठाए जाने पर सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें