पसगवां। रक्षाबंधन पर पति के साथ मायके आई विवाहिता ने शारदा नहर पुल से छलांग लगा दी। अब तक विवाहिता का पता नहीं लग सका है।
थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी रोली (21) पत्नी मोहित कुमार रक्षाबंधन पर पति के साथ गांव अजबापुर निवासी पिता विश्राम के घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह अचानक घर से निकली और ई-रिक्शा से नेशनल हाईवे उदयपुर में शारदा नहर पुल पर पहुंची। रेलिंग के किनारे चप्पल उतारकर रोली ने शारदा नहर में छलांग लगा दी।
सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रशिक्षु सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गोताखोर लगाए गए हैं, लेकिन विवाहिता का पता नहीं चल पाया है। नहर विभाग को शारदा नहर का पानी कम कराने के लिए कहा है। संवाद