फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मायके में रह रही विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना स्थित अपने मायके में रह रही शहेर बानों ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसके भाइयों ने 24 जून वर्ष 2018 में नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी हाल पता नीची भूड़ निवासी सदरूद्दीन के पुत्र अरसद उर्फ गुड्डू के साथ उसका निकाह कराया था। शादी के बाद से पति, ससुर, सास हाशिमा, जेठ सब्बू, बब्बू, सोनू, मोनू, ननद जेबा, देवरानी जानिया, जेठानी शाहीन अतिरिक्त दहेज में 50000 रुपया व बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

30 अक्तूबर वर्ष 2023 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र देने पर 31 दिसंबर 2023 को पति ने सुलह समझौते का दबाव बनाते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें