लखीमपुर खीरी। पढुआ के सिसैया निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने विवाहिता को मारकर लटका देने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग और ससुराली पोस्टमार्टम हाउस पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। बहसबाजी और धक्का-मुक्की हुई।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सलेमपुर कोन निवासी शत्रोहन ने बताया कि करीब सात माह पहले बेटी गायत्री की शादी पढुआ के सिसैया निवासी सूरज के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। बृहस्पतिवार को मौत का पता चला तो मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। ससुरालियों पर मारकर लटका देने का आरोप लगाया। आरोप-प्रत्योराप के बीच मायके पक्ष और ससुरालियों में बहसबाजी होने लगी। धक्का-मुक्की भी हुई। मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।