फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी की पुलिस चौकी व कस्बा ओयल के मोहल्ला महाबीरी निवासी एक महिला की संदिध हालात में मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कस्बे के मोहल्ला महाबीरी निवासी रहीश ने बताया कि उसकी पुत्री कुसुमा घर मे सिलाई कर रही थी। वह खेत पर गया था। पत्नी रहीसा (45) पुत्री के पास आई और बताया कि उसे घबराहट हो रही है, जिसके बाद वह कमरे में जाकर लेट गई। बिजली जाने के बाद जब कुसुमा कमरे में मां को बुलाने गई तो देखा रहीशा सो रही है, जिसे जगाने का प्रयास किया तो पता चला वह हमेशा के लिए सो गई। पुत्री की सूचना पर पति घर आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज राजबली ने बताया कि अभी मृतक परिजनों से किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, मौत का करण अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का करण साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें