फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसपी कार्यालय के बाहर विवाहिता ने अपने गले पर किया ब्लेड से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ससुरालियों के विवाहिता को पति से बात न करने देने पर हुए विवाद में एसपी कार्यालय में काउंसलिंग के लिए पहुंचने से पहले ही महिला ने अपने गले पर ब्लेड मार लिया। गनीमत रही कि उसे मामूली चोट ही आई।
विज्ञापन

सेठघाट निवासी एक महिला का विवाह 26 अगस्त को एक युवक से हुआ था। महिला की यह दूसरी शादी थी। आपसी सामंजस्य न बनने को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। विवाद की वजह से ससुरालीजन विवाहिता को पति से बात नहीं करने देते थे। इसको लेकर मायके वालों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की थी। मामला पुलिस कार्यालय के महिला परामर्श केंद्र पहुंचा था। बृहस्पतिवार को दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
पति के सामने आने पर दोनों में झगड़ा होने लगा। महिला अपने साथ ब्लेड लेकर आई थी। पुलिस दोनों को समझा पाती। इससे पहले ही महिला ने अपने गले पर ब्लेड मार लिया। गनीमत रही कि महिला को मामूली चोट आई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। हालांकि साथ आए लोगों ने उसे बचा लिया। बात सामने आने पर हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सिटी रमेश तिवारी पहुंचे, दोनों से बात कर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें