फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना से पैदल चले बहराइच के कई मजदूर लखीमपुर पहुंचे

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी से घर बहराइच जा रहे प्रवासी मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तेलंगाना (हैदराबाद) की एक रोलिंग फैक्ट्री में काम करने वाले बहराइच के कसबा मिहीपुरवा के कामगारों की टोली मंगलवार सुबह लखीमपुर शहर पहुंची। कामगारों ने बताया की वह लोग बुधवार सुबह जिला खीरी होते हुए अपने घरों की ओर जा रहे हैं। जहां से साधन नहीं मिला तो कई किलोमीटर पैदल ही सफर तय कर लिया है। रास्तों में कुछ स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें भोजन कराया। कामगारों की टोली में शामिल भगवान, गोपाल, ओमपाल आदि ने बताया कि वे लॉकडाउन में फंसे थे। सरकार की ओर से घर जाने की छूट मिलते ही हैदराबाद से दो मई को पैदल ही घर को चल दिए। खासबात यह है कि आंकड़ों पर गौर करें तो तेलंगाना में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। नतीजतन वहां की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें