फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में कई पेड़ जले... वीडियो वायरल

विज्ञापन
गौरीफंटा रोड पर दुधवा के जंगल में जलते पेड़। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। दुधवा नेशनल पार्क में अलर्ट के बाद रविवार शाम को गौरीफंटा क्षेत्र में कई स्थानों पेड़ जलते दिखाई दिए। इनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क में घास-फूस और पत्ते जलाकर रास्ते ठीक किए जाते हैं। इसमें पार्क कर्मी आग तो लगा देते हैं मगर ठीक से बुझाते नहीं हैं। इस वजह से आग धीरे-धीरे वन संपदा को भी नुकसान पहुंचाने लगती है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम सात बजे के बाद दुधवा बैरियर से चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़े पेड़ों के साथ ही जंगल में भी कई पेड़ धू-धूकर जलते दिखे। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें